17 सितंबर से हरियाणा में शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

0

17 अक्टूबर तक चलेगा एक महीने का अभियान, नुक्कड़ नाटकों और कार्यक्रमों के जरिए सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएगी सरकार

जीत समाचार | हरियाणा डेस्क | 15 सितंबर 2026 । पंचकूला

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पंचकूला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाला यह अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित रहेगा। एक महीने तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नुक्कड़ नाटकों से बताई जाएंगी सरकार की उपलब्धियां

अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटकों और अन्य जनसंपर्क माध्यमों के जरिए लोगों को सरकार की उपलब्धियों तथा प्रदेश में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना बताया गया है।मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणादायी अध्याय बताते हुए कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा भारत के बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है।

‘फ्रेजाइल फाइव’ से तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था तक का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भारत की गिनती ‘फ्रेजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं में होती थी, जबकि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

हरियाणा को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक मिलने का दावा

सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री की कर्मभूमि रहा है और प्रधानमंत्री का प्रदेश से विशेष लगाव है। मुख्यमंत्री के मुताबिक पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल में 18 बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं।

हाइड्रोजन रेल से लेकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ तक योजनाओं का जिक्र

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हाइड्रोजन रेल परियोजना, बुनियादी ढांचे के विकास, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और लाडली सखी जैसी पहलों से हरियाणा के नागरिकों को लाभ मिला है।

अब 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान सरकार इन उपलब्धियों और विकास कार्यों को लेकर प्रदेश की जनता के बीच पहुंचेगी।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed