कांग्रेस ने रची थी डा. अम्बेदकर को हराने की साजिश : जयराम

दैनिक जीत समाचार शिमला 13 अप्रैल (सतीश / शर्मा )

डा. भीमराव अम्बेदकर सम्मान अभियान के तहत रविवार को सायंं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के चौड़ा मैदान में अम्बेदकर की प्रतिमा के समक्ष दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रतीकवाद से हाशिए पर जाने तक कांग्रेस ने डा. अम्बेदकर की उपेक्षा की। डा. अम्बेदकर को हराने की साजिश कांग्रेस द्वारा रची गई थी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 1952 के लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस नेता एसके पाटिल ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सीधी निगरानी में कम्युनिस्ट पार्टी के श्रीपाद डी. डांगे के साथ मिलकर डा. अम्बेदकर को हराने की योजना बनाई। इसके लिए अपेक्षाकृत कम चर्चित उम्मीदवार नारायण एस. काजरोलकर को मैदान में उतारा गया।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed