रेलवे स्टेशन पर पुलिस की दबिश; BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, अन्य वारदातों में संलिप्तता को लेकर पूछताछ जारी

0

लुधियाना (विक्रम सैनी):

रेलवे स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत लुधियाना GRP ने चार आरोपियों को काबू किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को ASI गगनदीप सिंह के नेतृत्व में GRP की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस संबंध में थाना GRP लुधियाना में मुकदमा नंबर 243, दिनांक 23-10-2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे रेलवे स्टेशन या अन्य क्षेत्रों में हुई मोबाइल चोरी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed