आंगनवाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

भोरंज 29 दिसंबर।सतीश शर्मा विट्टू।
शिशुओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इसके बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के लिए भोरंज में महिला एवं बाल विकास विभाग की तीन दिवसीय कार्यशाला सोमवार को आरंभ हुई। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में आरंभ हुई इस कार्यशाला का पहला दिन ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर केंद्रित रहा।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यशाला में खंड समन्वयक अक्षय महाजन, वृत्त पर्यवेक्षक रवि कुमार, सुनील नड्डा, आशा रानी, सरोज देवी, कुंता राणा और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed