श्री राम सेवक संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

दैनिक जीत समाचार लुधियाना, 03 जनवरी (यादवदर)

मॉडल ग्राम एक्सटेंशन में क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री राम सेवक संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य कमलेश शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण जी की बाल लीलाओं का वर्णन किया।इस अवसर पर लुधियाना शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान भी अपने साथियों के साथ पहुंचकर कथा का आनंद लेते नजर आए। आचार्य कमलेश शास्त्री ने बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर मानवता को प्रकृति की पूजा और उसके संरक्षण का संदेश दिया। गोवर्धन पूजा प्रकृति की वंदना के समान है। इस दौरान श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला।उल्लेखनीय है कि 4 जनवरी को कथा का विश्राम संकीर्तन के साथ होगा। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा, मोहिंदर मेहंदीरत्ता, आर.पी मोंगा, इंदरजीत कपूर, यशपाल कपूर, रोहित पाहवा, पंडित उपेंदर प्रसाद, पंडित मोहित नथानी भी उपस्थित रहे।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed