लोहड़ी पर्व परंपरा, परिश्रम और सामूहिक खुशहाली का उत्सव: अनुराग सिंह ठाकु
Views: 10
लोहड़ी लाती है सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और सकारात्मक ऊर्जा: प्रो. प्रेम कुमार धूमल
हमीरपुर/हिमाचल प्रदेश 13 जनवरी 2026 सतीश शर्मा
लोहड़ी के पावन अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेशवासियों और हमीरपुर जिला की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हिमाचल सहित उत्तर भारत की लोकसंस्कृति, कृषि परंपराओं और सामाजिक सौहार्द का उत्सव है। यह पर्व नई फसल, नए उत्साह और नए संकल्पों का प्रतीक है। लोहड़ी हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, परिश्रम का सम्मान करने और सामूहिकता के भाव को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व प्रदेश के हर परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहाकि लोहड़ी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो पीढ़ियों से समाज को जोड़ने का कार्य करती आ रही है। यह पर्व भाईचारे, आपसी प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है। लोहड़ी की अग्नि नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और हमें परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ नए भविष्य की ओर अग्रसर होने का संकल्प दिलाती है।
दोनों नेताओं ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे लोहड़ी के अवसर पर आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करें। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पर्व हिमाचल प्रदेश और हमीरपुर के हर नागरिक के जीवन में खुशियां, स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए।
