नगर पंचायत भोरंज को 1.06 करोड़ रुपये की पहली किश्त

0

Views: 45

भोरंज 06 फरवरी।सतीश शर्मा
उपमंडल मुख्यालय भोरंज को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने के बाद प्रदेश सरकार इस क्षेत्र के लिए बजट का प्रावधान कर रही है। प्रदेश सरकार ने इस नई नगर पंचायत के लिए शहरी विकास विभाग के माध्यम से 1.06 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की है।
विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि दूसरी किश्त भी शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह धनराशि नगर पंचायत क्षेत्र भोरंज में विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। इनमें पक्के रास्तों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट्स, शौचालय, कूड़ा निस्तारण संयंत्र और अन्य कार्य शामिल हैं। विधायक ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय एवं टाउन हॉल के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। सुलभ शौचालय के निर्माण के लिए बस्सी चौक और तरक्वाड़ी बाजार में जगहों का चयन कर लिया गया है। इनके निर्माण कार्य के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।
विधायक ने प्रशासन को इन निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं और स्थानीय जनता से भी सहयोग की अपील की है, ताकि भोरंज के शहरीकरण और सौंदर्यीकरण को गति मिल सके। उन्होंने बताया कि भोरंज में वरिष्ठ नागरिक केंद्र, रिक्रिएशन सेंटर और इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भोरंज मुख्यालय में एक खेल मैदान का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसका जल्द ही लोकार्पण कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *