आरसेटी में 24 महिलाओं ने सीखी मशरूम की खेती
Views: 3
हमीरपुर 11 फरवरी। सतीश शर्मा
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में आयोजित मशरूम की खेती का प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 24 महिलाओं ने मशरूम की खेती की बारीकियां सीखीं।
समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए संस्थान के निदेशक अजय कतना ने कहा कि आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाओं को अपने उद्यम स्थापित करने चाहिए। इसके लिए बैंकों से ऋण दिलाने में आरसेटी भी महिलाओं की हरसंभव मदद करेगा। इस मौके पर प्रशिक्षण शिविर के मूल्यांकनकर्ता रविंद्र शर्मा और देवी राम, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, ट्रेनर विद्यासागर, विनय चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
