बड़सर में निकाली नशा विरोधी रैली, विद्यार्थियों को शपथ दिलाई

0

Views: 4

एसडीएम स्वाति डोगरा और अन्य अधिकारियों ने भी रैली में लिया भाग

बड़सर 11 फरवरी।सतीश शर्मा 
नशे की समस्या के विरुद्ध आम लोगों को जागरुक करने के लिए बुधवार को यहां उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी ने शिक्षा विभाग, शिक्षण संस्थानों, अन्य विभागों तथा क्षेत्र की संस्थाओं के सहयोग से एक जागरुकता रैली निकाली।
एसडीएम एवं उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष स्वाति डोगरा ने इस रैली को मिनी सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में एसडीएम ने स्वयं, अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों, क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, डिग्री कालेज, बीएड कालेज और एनएफसीआई संस्थान के विद्यार्थियों के साथ भाग लेकर नशे के विरुद्ध जागरुकता का संदेश दिया। यह रैली मिनी सचिवालय से बड़सर बाजार और मैहरे बाजार से गुजरती हुई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर पहुंची।
इस अवसर पर एसडीएम ने सभी प्रतिभागियों को नशे का विरोध करने की शपथ दिलाई तथा चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन और तस्करी को रोकने के लिए आम लोगों का सक्रिय सहयोग बहुत जरूरी है। इस समस्या के विरुद्ध हर नागरिक को आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *