विधायक सुरेश कुमार ने किया राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
Views: 38
सुजानपुर 03 मार्च।सतीश शर्मा
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्जवलित करके इस सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया।
स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने होली उत्सव आयोजन समिति की ओर से विधायक सुरेश कुमार का स्वागत किया।
उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तेजनाथ डोगरा का भी आयोजन समिति की ओर से स्वागत किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, विभिन्न बोर्डों-निगमों के बीओडी मैंबर्स, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम एवं मेला अधिकारी विकास शुक्ला, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
