लुधियाना में भयानक सड़क हादसा, तेज रफ्तार BMW ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला

0

Views: 50

लुधियाना 04 मार्च 2026 कमल पवार

लुधियाना में पखोवाल रोड पर फुलवाल चौक के पास देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक तेज़ रफ़्तार BMW कार ड्राइवर ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को टक्कर मार दी और उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसा इतना भयानक था कि कार के एयरबैग भी खुल गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने कार ड्राइवर को रोकने की कोशिश की और घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सुबह फुलवाल चौक पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में देरी कर रही है और आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

जब पुलिस ने BMW गाड़ी को मौके से हटाना शुरू किया तो पीड़ित परिवार और पुलिस के बीच बहस भी हो गई। मृतक के पिता ने कहा कि जब हादसा हुआ तो उनका बेटा घर लौट रहा था। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *