श्री बाबा बालक नाथ जी मंदिर लाइव आरती कवरेज बंद, श्रद्धालुओं में गुस्सा
Views: 85
श्रद्धालु की गोलक में गिरी गाड़ी की चाबी नहीं मिला वापस कब निकलेगी नहीं कोई पता आज गोलक भी खुलने थे गणना करने के लिए मंदिर में ट्रस्टी भी पहुंचे थे सहायक मंदिर अधिकारी भी मंदिर में थे लेकिन मंदिर अधिकारी का होता रहा इंतजार
दियोटसिद्ध। सतीश शर्मा विट्टू।
उत्तरी भारत के प्रमुख सिद्ध पीठ श्री बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में लाइव आरती कवरेज बंद होने से श्रद्धालुओं में गुस्सा पनप रहा है। मंदिर प्रशासन इस मामले में खामोश है, और सहायक मंदिर अधिकारी तैनात होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। श्रद्धालुओं की मांग है कि लाइव आरती कवरेज जल्द से जल्द शुरू की जाए। क्या मंदिर प्रशासन जल्द ही इस मामले में कोई निर्णय लेगा ?
मंदिर में तैनात मंदिर अधिकारी का तबादला रद्द हो गया है लेकिन सहायक मंदिर अधिकारी मंदिर में तैनात है जैसे स्कूल कॉलेज में प्रधानाचार्य छुट्टी पर होने पर उपप्रधानाचार्य कार्य देखता है तो मंदिर अधिकारी के ड्यूटी पर न होने पर वही कार्य सहायक मंदिर अधिकारी द्वारा पूर्ण किया जाना चाहिए।
आज मंदिर में चढ़ावे की गणना की जानी थी। मंदिर में इस कार्य के लिए ट्रस्टी भी पहुंचे थे लेकिन मंदिर अधिकारी न होने के कारण इस कार्य को पूरा नहीं किया गया।
एक श्रद्धालु की चाबी मंदिर में चढ़ावा चढ़ाने के दौरान मंदिर के मुख्य गोलक में गिर गई
पंजाब के लुधियाना से आए एक श्रद्धालु की चाबी मंदिर में चढ़ावा चढ़ाने के दौरान मंदिर के मुख्य गोलक में गिर गई उस श्रद्धालु ने मंदिर में लिखित शिकायत भी दी लेकिन पूरे प्रकरण पर मंदिर प्रशासन खामोश रहा। लुधियाना से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि जब मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं मंदिर में ट्रस्टी भी उपलब्ध से सहायक मंदिर अधिकारी भी उपलब्ध थे उसके बावजूद उन्हे चाबी निकाल कर नहीं दी गई। इस पूरे प्रकरण के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर न्यास प्रशासन कितना मेहरबान है सीसीटीवी कैमरे की नजर में इस पूरे प्रकरण में चाबी निकाल कर दी जा सकती थी लेकिन
लुधियाना से आया श्रद्धालु को मंदिर परिसर में ही रुकने पर मजबूर होना पड़ा अब देखना यह है कि उसकी चाबी कब निकल कर दी जाती है ताकि वह अपनी गाड़ी से घर वापस जा सके। श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री से भी मांग की है कि इस प्रकार की समस्या आने पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।
