श्री बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मंदिर अधिकारी का इंतजार करती हुई मंदिर अधिकारी की कुर्सी

0

Views: 107

फाइलों का ढेरकुर्सी को इंतजार मंदिर अधिकारी का

  इंतहा हो गई इंतजार की आइ ना खबर  मंदिर अधिकारी की

दियोटसिद्ध। सतीश शर्मा विट्टू।

श्री बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मंदिर अधिकारी की कुर्सी खाली पड़ी है, जिससे मंदिर के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बड़सर उपमंडल में पांच राजस्व अधिकारी होने के बावजूद सरकार को अपने अधिकारियों पर विश्वास नहीं है। बड़सर में तहसीलदार,नायब तहसीलदार, बिझड़ी में तहसीलदार व नायब तहसीलदार । भोटा नायब तहसीलदार।

मंदिर अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से मंदिर के कार्य प्रभावित हो रहे

श्री बाबा बालक नाथ मंदि दियोटसिद्ध में मंदिर अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से मंदिर के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बड़सर उपमंडल में पांच राजस्व अधिकारी और दो तहसीलदार होने के बावजूद बाहरी अधिकारी को मंदिर की जिम्मेदारी दी गई है। चैत्र मास मेला शुरू होने से पहले मंदिर अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। एक अधिकारी के 7 घंटे बाद ही आदेश रद्द कर दिए गए, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि बड़सर के अधिकारियों पर क्यों नहीं विश्वास किया जा रहा है?

लोग सवाल उठा रहे हैं

कि जब उपमंडल में पांच राजस्व अधिकारी हैं तो बाहरी व्यक्ति को क्यों लगाया जा रहा है? इससे ट्रस्ट का पैसा भी खर्च होगा और मंदिर की गाड़ी का भी दुरुपयोग होगा। क्या मुख्यमंत्री के जिले में ही ऐसी व्यवस्था है तो पूरे प्रदेश का क्या हाल होगा ?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *