बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट (गुजरात) में समूह समाज संगठन गुरदासपुर की टीम ने धूमधाम से मनाई होली

0

Views: 3

भरूच/गुरदासपुर:सुनील कुमार

समूह समाज संगठन (SSS) की गुरदासपुर इकाई ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए गुजरात के भरूच में देश के प्रतिष्ठित ‘बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट’ स्थल पर होली का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व गुरदासपुर इकाई के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने किया। उनके साथ मुख्य रूप से हीरा सिंह, दविंदर सिंह और संगठन के अन्य ऊर्जावान साथी मौजूद रहे। प्रोजेक्ट साइट पर काम कर रहे कर्मियों और टीम के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि हालांकि वे अपने घर और पंजाब से दूर गुजरात में देश की प्रगति के लिए निरंतर कार्यरत हैं, लेकिन ऐसे त्योहार टीम में एकता और नई ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि संगठन हमेशा अपने सदस्यों के साथ मजबूती से खड़ा है और भरूच की धरती पर मनाई गई यह होली सभी साथियों की मेहनत और जज्बे को एक सलाम है।

टीम के सदस्यों ने पंजाबी परंपराओं के साथ होली का आनंद लिया और बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *