हमीरपुर 10 मार्च।सतीश शर्मा पंजाब नेशनल बैंक की गाहली शाखा के नये परिसर का उदघाटन मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक के शिमला जोन के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर पीएनबी सर्कल हमीरपुर के प्रमुख नीरज कुमार आनंद भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने बैंक द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में ग्राहकों से बातचीत की और ग्राहकों की सुविधा के लिए गाहली शाखा के अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। पीएनबी गाहली शाखा के शाखा प्रमुख सुभाष नेगी और उनकी टीम ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें शाखा की प्रगति तथा कार्यप्रदर्शन से अवगत कराया।
उदघाटन समारोह में बड़ी संख्या में बैंक के ग्राहक उपस्थित रहे।


More Stories
नगालैंड में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ राष्ट्रीय पोषण माह शुरू
भी शुरू हुई ‘बिल्डिंग रेस’!
PUNJAB NEWS