बड़सर में जयराम ठाकुर का आगमन भारतीय जनता पार्टी ढटवाल मंडल की दूरी चर्चा में

0

Views: 93

हिमाचल से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भवन में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तर की बैठक टिप्पर में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर जी पहुंचे थे। उनसे मिलने के लिए विनोद ठाकुर पंचायती राज संस्थाओं के प्रमुख हैं उनके साथ विधायक लखनपाल, विधायक आशीष, पूर्व राजेंद्र राणा, सहित भाजपा के नेता भी पहुंचे थे भोटा में उनके स्वागत के लिए बड़सर भारतीय जनता पार्टी मंडल के नेता तो पहुंचे लेकिन
ढटवाल मंडल ने जो उससे दूरी बनाई जगजाहिर है। यशवीर पटियाल भी कांग्रेस पार्टी में रहे हैं उनका समीरपुर से गहरा नाता है। जयराम ठाकुर तथा अनुराग सिंह ठाकुर के बीच के किस्से चर्चा में रहे हैं जब मंच पर दोनों ने हाथ तक नहीं मिलाए।
जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे उस दौरान बड़सर में 5 साल के कार्यक्रम में गिनकर कितने बार मुख्यमंत्री बड़सर पहुंचे जग जाहिर है। भले ही उन्होंने मिनी सचिवालय का कार्य शुरू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। परंतु ढटवाल मंडल ने जिस प्रकार से दूरी बनाकर रखी लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। आपकी क्या राय है कमेंटकरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *