हमीरपुर में 187 लड़कियों ने लगवाए एचपीवी के टीके
Views: 2

हिमाचल से ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
हमीरपुर
सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को जिले भर के 28 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में 14-15 वर्ष आयु वर्ग की 187 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन के टीके लगाए गए। इसके साथ ही जिले में इस अभियान के तहत टीका लगवाने वाली लड़कियों की संख्या 780 तक पहुंच गई है।
इस अभियान के शुुभारंभ अवसर पर 29 मार्च को जिले भर में 206 लड़कियों का टीकाकरण किया गया था। जबकि, 4 अपै्रल को 195 और 5 अप्रैल को 192 लड़कियों ने यह टीका लगवाया था। शनिवार को 187 लड़कियों के टीकाकरण के साथ ही जिले में अभी तक एचपीवी का टीका लगवाने वाली लड़कियों की संख्या 780 पहुंच गई है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि रविवार यानि 12 अप्रैल को भी जिला के 32 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में एचपीवी के टीके लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों मंे एचपीवी का टीका आम तौर पर दस हजार रुपये से भी अधिक कीमत पर उपलब्ध होता है, लेकिन सरकार लड़कियों को सुरक्षा चक्र प्रदान करने तथा उन्हें भविष्य में सर्विकल कैंसर से बचाने के लिए यह टीका मुफ्त लगा रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं में बार-बार इनफेक्शन के कारण सर्विकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सर्विकल कैंसर की शिकार लगभग 99.7 प्रतिशत महिलाओं में इसका कारण लंबे समय तक इनफेक्शन होना ही है। एक अध्ययन के अनुसार एक लाख महिलाओं में लगभग 14 महिलाएं इससे ग्रस्त पाई जाती हैं। महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर के बाद सर्विकल कैंसर सबसे ज्यादा पाया गया है। इस गंभीर रोग से बचाव के लिए ही एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान आरंभ किया गया है
