BREAKING NEWS: बाबा बालक नाथ धाम में सफाई पर ‘जीत समाचार’ का बड़ा धमाका!

0

Views: 240

लाखों के टेंडर के बावजूद गंदगी का अंबार; मंदिर अधिकारी को सौंपी गई जांच, लापरवाही बरतने वालों पर गिरेगी गाज

जीत समाचार:विशेष  रिपोर्ट /हिमाचल प्रदेश

विश्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ जी के ऊपर बाजार में पसरी गंदगी और कूड़े के ढेरों पर ‘जीत समाचार’ की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। लाखों रुपये के सफाई टेंडर के बावजूद धार्मिक स्थल की बदहाली पर उठे सवालों के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है।

 सहायक मंदिर अधिकारी की चुप्पी और ‘जीत समाचार’ के तीखे सवाल:

जब इस अव्यवस्था और ऊपर बाजार में दुकानदारों द्वारा खुले में फेंके गए कूड़े के बारे में सहायक मंदिर अधिकारी  ने फोन उठाने और व्हाट्सएप पर जवाब देने से परहेज किया। सवाल यह है कि पत्रकारों के सवालों से अधिकारी क्यों भागते हैं? क्या अपनी छवि ‘हीरो’ जैसी बनाए रखने के लिए धरातल की ‘जीरो’ रिपोर्ट को छिपाया जा रहा है ?

मंदिर अधिकारी (Temple Officer) करेंगे रिपोर्ट:

दबाव बढ़ता देख अब प्रशासन ने मंदिर अधिकारी को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट के आधार पर ही अगली सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लाखों का टेंडर, फिर भी क्यों है बदहाली ?

‘स्वच्छ भारत’ अभियान के तहत लाखों का बजट होने के बावजूद अगर बाबा के द्वार पर गंदगी है, तो यह सीधे तौर पर प्रशासनिक विफलता है। श्रद्धालु और स्थानीय जनता अब इस मामले में जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

जीत समाचार’ की पैनी नजर: हम इस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। क्या दोषी दुकानदारों और ठेकेदार पर कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed