सेवादार मनिंदर सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान
Views: 104
लुधियाना: 15 अप्रैल: (यादविंदर सिंह)
बैसाखी के दिन कल उस समय खुशियाँ मातम में बदल गईं जब दुगरी रोड स्थित करतार नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में एक दुखद दुर्घटना में गुरुघर के एक सेवादार की जान चली गई। मंगलवार सुबह निशान साहिब का चोला बदलने की रस्म के दौरान अचानक क्रेन का लोहे का तार टूट गया, जिससे सेवादार मनिंदर सिंह मिंदी लगभग 60 फीट की ऊंचाई से सीधे जमीन पर गिर पड़े। सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के कारण उन्हें अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।
आज उनके अंतिम संस्कार के दौरान इस दुख की घड़ी में कांग्रेस नेता स. कमलजीत सिंह कंडवल, स. सिमरजीत सिंह बैंस, स. भूपिंदर सिंह भिंदा, अध्यक्ष जिला अकाली जत्था लुधियाना शहरी, जगबीर सिंह सोखी, हलका प्रभारी आतम नगर , श्री हरीश राय ढांडा, बीबी सुखविंदर कौर, सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, पार्षद जतिंदर सिंह खालसा, प्रवक्ता स. रखविंदर सिंह गाबडीया, पार्षद गुरप्रीत गोपी, सनी दुर्गा, ऐकनूर कंडवल, रवि शर्मा निटा, सोनू, विक्की कुमार, हैप्पी कोचर, जस्सी और अन्य राजनीतिक दल और धार्मिक संगठनों ने अपनी संवेदना व्यक्त की और परिवार के हर दुख सुख में साथ देने का वादा किया
