डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

0

Views: 20

हमीरपुर 25 अप्रैल।ब्यूरो चीफ
वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल गौरव सम्मान से अलंकृत किए गए प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।नादौन उपमंडल की नौहंगी पंचायत के गांव समूह के निवासी डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करके मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में साहित्य एवं इतिहास के क्षेत्र में कार्य कर रहे लेखकों एवं साहित्यकारों को एक नई पहचान दी है। डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वह कई दशकों से इन क्षेत्रों में कार्य कर रहे थे और मुख्यमंत्री ने इस कार्य को न केवल मान्यता दी है, बल्कि हिमाचल गौरव पुरस्कार से अलकृंत करके बहुत बड़ा सम्मान भी प्रदान किया है।
डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने बताया
कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के लेखक एवं साहित्यकार और विशेषकर, नवोदित लेखक काफी प्रोत्साहित होंगे तथा हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति, इतिहास एवं साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।डॉ. ओम प्रकाश शर्मा का साहित्य लेखन, स्वतंत्रता आंदोलन, इतिहास और समाज कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय में निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वह समाज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इन्होंने लगभग 15 पुस्तकें लिखी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed