72 घंटे पहले बैठक की कॉपी नहीं मिली तो भड़के पार्षद गौरव भट्टी, बोले—कानून टूटा तो जाएंगे कोर्ट

0

Views: 17

25 अगस्त की चुनावी बैठक पर विवाद: निगम कार्यालय पहुंचे पार्षद, छुट्टियों के बाद सोमवार को कॉपी देने की बात पर उठाए सवाल

लुधियाना, 21 अगस्त (कमल पवार)

नगर निगम की ओर से 25 अगस्त को प्रस्तावित चुनाव संबंधी बैठक की कॉपी निर्धारित समय से 72 घंटे पहले उपलब्ध न करवाए जाने को लेकर वार्ड नंबर 26 के पार्षद गौरव भट्टी ने निगम अधिकारियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बैठक से संबंधित दस्तावेज लेने के लिए गौरव भट्टी स्वयं जोन-ए स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें कथित तौर पर बैठक की कॉपी उपलब्ध नहीं करवाई गई।पार्षद गौरव भट्टी का आरोप है कि अगले दो दिन छुट्टी होने के कारण अधिकारी अब बैठक की कॉपी सोमवार को देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि निर्धारित नियमों के अनुसार 72 घंटे पहले बैठक की कॉपी नहीं दी जाती, तो चुनाव संबंधी प्रक्रिया की वैधता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि वह स्वयं निगम कार्यालय पहुंचे थे ताकि समय रहते बैठक के दस्तावेज प्राप्त कर सकें, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कॉपी नहीं दी गई। गौरव भट्टी ने चेतावनी दी कि यदि नियमों की अनदेखी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए गए तो वह मामले को अदालत में चुनौती देंगे।

सोमवार तक इंतजार क्यों करें?

गौरव भट्टी ने कहा कि चुनाव संबंधी बैठक में पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया का पालन बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि सभी संबंधित पार्षदों को बैठक की जानकारी और जरूरी दस्तावेज तय समय सीमा के भीतर उपलब्ध करवाना नगर निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर निगम 25 अगस्त की बैठक से पहले सभी कानूनी औपचारिकताएं समय पर पूरी करेगा या बैठक की कॉपी में देरी का मामला अदालत तक पहुंचेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed