कलयुग में धर्म प्रचार और आत्मिक शुद्धि ही सुखी जीवन का आधार: स्वामी वरुण सोदाई

0

Views: 5

लुधियाना में हवन-यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं को दिया प्रभु सिमरन, परोपकार और भाईचारे का संदेश

लुधियाना, 21 अगस्त (कमल पवार)

आदि आत्मा मिशन, दौलतपुर हरिद्वार के प्रमुख स्वामी वरुण सोदाई जी ने लुधियाना के कोट मंगल सिंह, शिमलापुरी क्षेत्र में अपने एक शिष्य के निवास स्थान पर विशेष हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डाली गईं और श्रद्धालुओं ने स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्वामी वरुण सोदाई जी ने कहा कि कलयुग के दौर में धर्म का प्रचार-प्रसार, आत्मिक शुद्धि और सत्य के मार्ग पर चलना मानव जीवन के कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नकारात्मकता से बचने के लिए प्रभु सिमरन, परोपकार और अच्छे कर्मों को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

स्वामी जी ने आदि आत्मा मिशन के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के नियमों का पालन करने तथा आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आत्मिक शांति और शुद्ध विचार ही व्यक्ति को सुखी एवं संतुलित जीवन की ओर ले जाते हैं।

धार्मिक कार्यक्रम में देवव्रत सोदाई, राजकुमार, सतपाल यादव, दारा सिंह, अमित सोनी, नीलम सोनी, अक्षय सोनी, मंगल दीप सोनी, रीना और सिमरन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी वरुण सोदाई जी की अमृतमयी वाणी का श्रवण किया और उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed