नगर निगम ने जारी की कॉपी | सत्य और संविधान की जीत, पार्षद गौरव भट्टी ने कमिश्नर का किया धन्यवाद

0

Views: 143

जीत समाचार की खबर का असर | सभी पार्षदों को आज ही मिलेगी नोटिस की कॉपी

लुधियाना, 22 अगस्त (कमल पवार)

नगर निगम की चुनाव संबंधी बैठक की कॉपी को लेकर उठे विवाद में आखिरकार पार्षदों को राहत मिली है। वार्ड नंबर 26 के पार्षद गौरव भट्टी द्वारा 72 घंटे पहले बैठक की कॉपी उपलब्ध करवाने का मुद्दा उठाए जाने के बाद नगर निगम ने कॉपी जारी कर दी।पार्षद गौरव भट्टी ने कहा, “लो जी, मिल गई नगर निगम से कॉपी। एक बार फिर सच्चाई और बाबा साहेब के संविधान की जीत हुई है।”उन्होंने नगर निगम कमिश्नर का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब सभी पार्षदों को नोटिस की कॉपी उपलब्ध करवाई जाएगी।गौरव भट्टी ने कहा कि जीत समाचार ने पार्षदों की आवाज को कमिश्नर तक पहुंचाया और खबर का असर देखने को मिला। उन्होंने कहा कि नियमों और संविधान के तहत पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है।

पार्षद गौरव भट्टी बोले—

“मैं नगर निगम कमिश्नर साहब का धन्यवाद करता हूं। आज सभी पार्षद साहिबान को नोटिस की कॉपी मिल जाएगी। जीत समाचार की खबर का असर हुआ है और हमारी आवाज कमिश्नर साहब तक पहुंची।”

जीत समाचार का वादा

जीत समाचार आगे भी जनता और पार्षदों की आवाज को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाता रहेगा। सवाल उठेंगे, तो जवाब भी मांगे जाएंगे—क्योंकि लोकतंत्र में सच्चाई, अधिकार और संविधान सबसे ऊपर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed