आत्म नगर में गली-गली एक ही चर्चा—“एक बार फिर विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को देखना चाहते हैं”

0

Views: 42

विक्की शर्मा बोले—“फोन पर सुनी समस्या, गंदे पानी और टूटी सड़क का हुआ समाधान” | गरीबों की सुनते हैं, सबको देते हैं इज्जत

लुधियाना, आत्म नगर, 22 अगस्त। शर्मा

जीत समाचार की टीम ने आत्म नगर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इलाका निवासी विक्की शर्मा ने विधायक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र की समस्याओं पर कार्रवाई हुई है।

फोन किया और समस्या का समाधान हुआ”—विक्की शर्मा

विक्की शर्मा ने बताया कि उनके इलाके में सड़कें टूटी हुई थीं और नलों में गंदा पानी आने की समस्या थी। उन्होंने कहा, “हमने विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू जी को फोन किया। उन्होंने हमारी समस्या सुनी और इसके समाधान के लिए कार्रवाई करवाई। इसके बाद मोहल्ले के लोग काफी खुश हैं।”उन्होंने विधायक की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याएं सुनते हैं तथा सभी को सम्मान देते हैं।

इलाके की राय जानने पहुंची जीत समाचार टीम

जीत समाचार की टीम आगे भी आत्म नगर के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से बातचीत करेगी और जानने का प्रयास करेगी कि क्षेत्र के लोग अपने विधायक से क्या उम्मीद रखते हैं, कौन-सी समस्याएं अभी बाकी हैं और विकास कार्यों को लेकर उनकी क्या राय है।

आत्म नगर की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबर के लिए देखते रहिए—जीत समाचार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed