जीत समाचार ने कुछ घंटे पहले ही कहा था—बिल्डिंग ब्रांच में तबादले हो सकते हैं… और अब बात सच साबित!
नगर निगम ने जारी की नई सूची—अधिकारियों के जोन और ब्लॉकों के चार्ज बदले; अब देखना होगा नई टीम ‘बिल्डिंगों के खेल’ पर कैसे लगाएगी लगाम
जीत समाचार | लुधियाना |12 सितंबर 2026 विक्की कुमार
लुधियाना नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में आखिरकार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो गया है। खास बात यह है कि जीत समाचार ने कुछ घंटे पहले ही अपनी खबर में संकेत दिया था कि बिल्डिंग ब्रांच में तबादले अथवा चार्ज में बदलाव हो सकते हैं।अब नगर निगम की ओर से जारी आदेशों की सूची सामने आने के बाद जीत समाचार की खबर सही साबित हुई है।बिल्डिंग ब्रांच में अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अलग-अलग जोन और ब्लॉकों का चार्ज नई जिम्मेदारियों के अनुसार बांटा गया है।
कुछ घंटे पहले खबर… अब सामने आई सरकारी लिस्ट!
पिछले कुछ समय से नगर थी।जीत समाचार ने सबसे पहले इस संभावित बदलाव को लेकर खबर प्रकाशित की।अब नगर निगम के आदेश सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बिल्डिंग ब्रांच में अधिकारियों के चार्ज में बदलाव किया गया है। निगम की बिल्डिंग ब्रांच में विभिन्न निर्माणों, शिकायतों और विभागीय कार्रवाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच बिल्डिंग ब्रांच में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चा तेज हुई
जीत समाचार ने जो कहा, वही सच निकला! अब असली परीक्षा नई टीम की
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चार्ज बदलने के बाद बिल्डिंग ब्रांच का कामकाज कितना बदलेगा? नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के सामने पुरानी शिकायतें, निर्माण संबंधी मामले और लंबित कार्रवाई की फाइलें होंगी।
अब देखना होगा कि—
1 क्या पुरानी शिकायतों की दोबारा जांच होगी?
2 क्या विवादित निर्माणों का मौके पर निरीक्षण किया जाएगा?
3 क्या स्वीकृत नक्शे और मौके की स्थिति का मिलान होगा?
4 क्या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई होगी?
5 क्या लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी?
कमिश्नर साहब के सामने अब बड़ा चैलेंज
1 चार्ज बदलना एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन इसका असली असर जमीन पर होने वाली कार्रवाई से दिखाई देगा।
2 अब निगाहें नगर निगम कमिश्नर साहब पर हैं कि नई व्यवस्था के बाद वह बिल्डिंग ब्रांच को कितना जवाबदेह और सक्रिय बनाते हैं।
3 खास तौर पर जिन इलाकों में अवैध या नियमों के विपरीत निर्माण को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं, वहां अब नई टीम की कार्यप्रणाली पर नजर रहेगी।
Block-29 , BLOCK 25 समेत विवादित निर्माणों पर भी रहेगी नजर
Block-29, BLOCK 25 जैसे मामलों में अब नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के लिए भी यह एक परीक्षा होगी।यदि किसी निर्माण को लेकर शिकायत है तो अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि संबंधित अधिकारी रिकॉर्ड, नक्शे और मौके की वास्तविक स्थिति की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं।
जीत समाचार का दावा नहीं, रिकॉर्ड बोल रहा है!
कुछ घंटे पहले जीत समाचार ने संभावित तबादलों और चार्ज बदलने की खबर सामने रखी थी। अब नगर निगम का आदेश सामने है। इसलिए अब अगला सवाल भी उतना ही महत्वपूर्ण है—
चार्ज तो बदल गए… अब क्या बिल्डिंग ब्रांच का सिस्टम भी बदलेगा?”
आदेश में किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
1 नगर निगम के आदेश के अनुसार ATP राज कुमार को जोन-A में तैनात करते हुए जोन-D के साथ-साथ ब्लॉक नंबर 1 और 34 का चार्ज दिया गया है।
2 इसी प्रकार ATP हरविंदर सिंह को जोन-D में तैनात करते हुए ब्लॉक नंबर 17, 18, 19, 20, 26, 27, 28, 35 और 36 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
3 वहीं ATP कपिल देव को बिल्डिंग ब्रांच (हे.कु.) में तैनात किया गया है
बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के चार्ज में भी बदलाव
1 आदेश में बिल्डिंग इंस्पेक्टर गुरविंदर पाल सिंह को जोन-C में तैनात किया गया है,
2 इसी तरह बिल्डिंग इंस्पेक्टर कमलजीत को जोन-D के ब्लॉक नंबर 1 और 34 का चार्ज दिया गया है।
3 इसके अलावा बिल्डिंग इंस्पेक्टर दलीप सोनी ने बिल्डिंग ब्रांच (हे.कु.) में अपनी हाजिरी दर्ज करवाई है। अब बिल्डिंग ब्रांच में हुए इस फेरबदल के बाद अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों और आगामी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिक गई हैं।
जीत समाचार का बड़ा सवाल
“अधिकारी बदल गए साहब… अब क्या बिल्डिंग ब्रांच की तस्वीर भी बदलेगी?”
चार्ज बदलना पहला कदम है—अब कार्रवाई ही बताएगी कि बदलाव कितना असली है।
हक़-सच की लड़ाई
“सवाल पूछना हमारा हक़ है, सच सामने लाना हमारा फर्ज़!”

