महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित मेगा हेल्थ कैंप में मेयर इंद्रजीत कौर ने की शिरकत
बड़ी संख्या में महिलाओं ने करवाई स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों से ली जरूरी सलाह
लुधियाना | 13 सितंबर |विक्की कुमार
गुरुद्वारा सिंह सभा, हरचरण नगर में Bandhu Helping Hand Foundation की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित विशेष मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर ने विशेष रूप से शिरकत की।
कैंप के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से जरूरी सलाह प्राप्त की। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि महिलाओं का स्वस्थ रहना परिवार और समाज की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर जांच और विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करने में मदद मिलती है।

