वेतन में देरी और कच्चे कर्मचारियों की 15% बढ़ोतरी न मिलने पर जोन-D में कर्मचारियों का प्रदर्शन

एडिशनल कमिश्नर ने दिया आश्वासन—5 तारीख तक हर महीने वेतन देने का प्रयास, 15% बढ़ोतरी का मुद्दा कमिश्नर के सामने उठाने की बात

लुधियाना, 14 सितंबर:( यादविंदर सिंह)

नगर निगम के जोन-D में आज कच्चे और पक्के कर्मचारियों ने वेतन में देरी तथा कच्चे कर्मचारियों की 15 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी** लागू न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए अपनी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की।

प्रदर्शन के बाद नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर ने कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। कर्मचारियों के अनुसार, एडिशनल कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया कि आगे से हर महीने कर्मचारियों का वेतन **5 तारीख तक देने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, कच्चे कर्मचारियों की 15 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी** के मुद्दे पर भी अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। कर्मचारियों को बताया गया कि इस संबंध मेंकमिश्नर से मुलाकात कर जल्द मामला हल करवाने की कोशिश की जाएगी।

5 तारीख तक वेतन नहीं मिला तो 6 को बड़ा प्रदर्शन

कर्मचारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में 5 तारीख तक वेतन नहीं मिल तो 6 तारीख को चारों जोनों के अधिक से अधिक कर्मचारी एकजुट होकर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन और हड़ताल करेंगे।

कर्मचारियों ने कहा कि समय पर वेतन मिलना उनका अधिकार है और कच्चे कर्मचारियों की 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का मामला भी जल्द हल होना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए

मुलाजिम एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed