तक्षशिला विद्या मंदिर की दोनों खो-खो टीमें जिला स्तर के लिए चयनित
‘
खेड़ां वतन पंजाब दियां 2026’ में विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
लुधियाना, 14 सितंबर।
तक्षशिला विद्या मंदिर, ग्रीन एन्क्लेव, चुहरपुर रोड, जस्सियां के विद्यार्थियों ने पंजाब सरकार द्वारा आयोजित ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां 2026’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के अंडर-14 और अंडर-17 वर्गों में विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स और खो-खो प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अंडर-14 छात्राओं की खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय की दोनों टीमों ने जोन में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल कर जिला स्तर के लिए क्वालिफाई किया। दोनों टीमों ने जीएडी अकादमी और सेंट सोल्जर्स डिवाइन पब्लिक स्कूल की टीमों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
अंडर-14 बालक वर्ग की खो-खो टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जोन में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं, अंडर-17 एथलेटिक्स में कक्षा 9 की छात्रा छवि ने 200 मीटर दौड़ में दूसरा तथा लॉन्ग जंप में तीसरा स्थान हासिल किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तर के लिए चयन हुआ है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

