एक कोशिश के सदस्यों संग भाजपा नेता परमिंदर सिंह पप्पू व मनदीप सिंह चावला ने मनाया जन्मदिन
साप्ताहिक संगीतमय बैठक में कलाकारों ने गीतों से बांधा समां
लुधियाना।15 सितंबर 2026 यादविंदर
शहर की सांस्कृतिक संस्था “एक कोशिश” की साप्ताहिक संगीतमय बैठक इस बार जन्मदिन समारोह के चलते खास रही। संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं भाजपा नेता परमिंदर सिंह पप्पू तथा मनदीप सिंह चावला ने संस्था के सदस्यों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। केक काटकर दोनों को सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में सुभाष गर्ग ने “कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे”, विशाल गुप्ता ने “जो बोएगा वो पाएगा” और “छू कर मेरे मन को”, रोजालीन ने “इक प्यार का नगमा है” तथा यशपाल गोसाईं ने “राम करे ऐसा हो जाए” गीत प्रस्तुत किया। यशपाल गोसाईं और रोजालीन ने युगल गीत “ले चल मेरे साथी” प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
डॉ. अमनदीप सिंह, कैप्टन तारा चंद सहित अन्य गायकों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में एस.के. बत्ता, उदय राज राठौर और अनिल डोगरा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सदस्यों ने जन्मदिन समारोह का जमकर आनंद लिया और दोनों को सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।

