टांडा अस्पताल में चौथी मंजिल से गिरकर 27 वर्षीय युवती की मौत

0
f1151d8d-39c9-475e-819a-219757d041b8

जहर खाने के बाद गंभीर हालत में हुई थी भर्ती, ICU से वार्ड में शिफ्ट करते समय हुआ हादसा

जीत समाचार | कांगड़ा डेस्क | 15 सितंबर 2026 

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती अस्पताल की चौथी मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार युवती को बीती शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसकी हालत को देखते हुए उसे ICU में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान बुधवार सुबह करीब 5 बजे उसकी हालत स्थिर होने पर उसे ICU से मेडिसिन विभाग के जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था।इसी दौरान युवती अचानक स्टाफ और परिजनों की नजरों से बचकर अस्पताल की चौथी मंजिल की खिड़की से नीचे गिर गई। ऊंचाई से गिरने के कारण युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन ने की घटना की पुष्टि

टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती को जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल लाया गया था और रातभर ICU में उसका उपचार किया गया। सुबह उसकी स्थिति स्थिर होने पर उसे मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना से जुड़े हालात और परिस्थितियों की जानकारी जुटाई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवती चौथी मंजिल की खिड़की तक कैसे पहुंची और घटना किन परिस्थितियों में हुई।

अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

इस दर्दनाक घटना ने अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर गंभीर मानसिक एवं शारीरिक स्थिति वाले मरीजों की निगरानी और अस्पताल की ऊंची मंजिलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed