विद्यार्थियों को डिग्री पूरा करने का विशेष मौका

दैनिक जीत समाचार हमीरपुर 11 अप्रैल। (सतीश शर्मा )

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटैक (लेटरल एंट्री) के शैक्षणिक सत्र 2015-16 से 2017-18 तक और बी फार्मेसी (आयुर्वेद) के शैक्षणिक सत्र 2016-17 से 2018-19 तक, बीसीए, बीबीए और बीएससी एचएम एंड सीटी के शैक्षणिक सत्र 2018-19 तक के पूर्व के सभी विद्यार्थियों को डिग्री पूरा करने का विशेष मौका दिया है।

उपरोक्त स्नातक विषयों के विद्यार्थी भी परीक्षा फार्म 26 अप्रैल तक ही बिना लेट फीस के भर सकते हैं। इसके अलावा स्नातकोत्तर विषयों में एम फार्मेसी के शैक्षणिक सत्र 2015-16 से 2020-21 तक, एमसीए के 2018-19 व इससे पूर्व के सभी और एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमएससी भौतिक व पर्यावरण विज्ञान के 2020-21 व इससे पूर्व के शैक्षणिक सत्र के सभी विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं, जिनकी डिग्री किसी न किसी कारण से पूरी नहीं हो पाई है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

You may have missed