AAP की दूसरी सूची जारी! 8 मौजूदा विधायकों की टिकट कटी, 31 उम्मीदवारों के नाम घोषित

0

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला; कई मौजूदा विधायकों की जगह नए चेहरों को मौका, दो मौजूदा सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतारा

चंडीगढ़ | जीत समाचार

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 31 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने कई विधानसभा क्षेत्रों में मौजूदा विधायकों की जगह नए चेहरों को मौका दिया है। इस फेरबदल के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दूसरी सूची में आठ मौजूदा विधायकों की टिकट काटकर नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। इनमें कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान, लालजीत सिंह भुल्लर, रमन अरोड़ा, डॉ. चरणजीत सिंह, अमित रतन कोटफत्ता और कुलवंत सिंह बाजीगर सहित अन्य नाम शामिल बताए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्टों में कुंवर विजय प्रताप सिंह का नाम भी इस फेरबदल से जोड़ा गया है, हालांकि वह पहले ही पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे चुके थे।

दो मौजूदा सांसदों को विधानसभा चुनाव का टिकट

AAP ने इस सूची में दो मौजूदा सांसदों को भी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला और डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

इन विधानसभा क्षेत्रों से घोषित किए गए उम्मीदवार

पार्टी ने सुजानपुर से स्वर्ण एस. सलारिया, पठानकोट से रोहित सियाल, गुरदासपुर से रमन बहल, दीनानगर से शमशेर सिंह, कादियां से गुरइकबाल सिंह माहल, फतेहगढ़ चूड़ियां से हरजोबनजीत सिंह रंधावा, राजासांसी से सोनिया मान और मजीठा से तलवीर सिंह गिल को उम्मीदवार बनाया है।

इसी तरह अमृतसर नॉर्थ से करमजीत सिंह रिंटू, पट्टी से जसकंवर सिंह गिल, भुलत्थ से एडवोकेट हरसिमरन सिंह, कपूरथला से दविंदर पाल सिंह रंगा, फगवाड़ा से डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, फिल्लौर से हरजोत कौर लोहटिया, शाहकोट से बलवीर सिंह पाला जलालपुर, जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, जालंधर नॉर्थ से विनीत धीर और जालंधर कैंट से दीपक बाली को टिकट दी गई है।

मालवा क्षेत्र में चमकौर साहिब से जसवीर सिंह गढ़ी, खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी, दाखा से डॉ. के.एन.एस. कंग, जगरांव से सर्वजीत कौर माणूके, अबोहर से डॉ. सुहानी डोडा, बल्लुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, लंबी से रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां, बठिंडा ग्रामीण से गोपाल सिंह, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर और शुतराणा से वनिंदर कौर लूंबा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

अब तक 71 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

AAP ने इससे पहले 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब दूसरी सूची के 31 नामों को मिलाकर पार्टी पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से 71 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। शेष 46 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है।

पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के चयन में सर्वे और फीडबैक को आधार बनाए जाने की बात कही गई है। अब देखना होगा कि टिकटों के इस फेरबदल के बाद पार्टी के अंदर राजनीतिक समीकरण किस तरह बदलते हैं और शेष सीटों पर किन चेहरों को मौका मिलता है।

दैनिक विज्ञापन
दैनिक विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed