मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव के पिता जसवंत सिंह पटियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया
Views: 14
दैनिक जीत समाचार बिलासपुर, 31 दिसम्बर: सतीश शर्मा विट्टू।
जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय बिलासपुर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव अरुण पटियाल के 77 वर्षीय पिता जसवंत सिंह पटियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस कठिन व दुःखद घड़ी में संवेदना प्रकट की।जिला के मीडिया कर्मियों ने भी प्रेस सचिव अरुण पटियाल के पिता के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
