हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने खरखौदा में पंचायती विभाग की महिला पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा है

0
sonipat-2026-02-0fed2589bd033042734684802274ca78-4x3

सोनीपत. हरियाणा 10 फरवरी 2026 : शर्मा

पंचायती जमीन का मालिकाना हक दिलवाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी.

सोनीपत. हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने खरखौदा में पंचायती विभाग की महिला पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा है.

सुदेश पर यह कार्रवाई गांव सिसाना निवासी अनिल की शिकायत के आधार पर की गई है. आरोप है कि पटवारी सुदेश ने पंचायती जमीन कामालिकाना हक दिलवाने के बदले 20

हजार रुपये की मांग की थी. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस रोहतक की टीम ने पूरे मामले की प्राथमिक जांच की और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया गया.  तय

योजना के अनुसार रिश्वत की राशि बीडीपीओ कार्यालय के अंदर ही कृष्ण चाय वाले को दी गई,जहां से आगे लेन-देन होना था. जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हुई. मौके पर मौजूद विजिलेंस

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटवारी सुदेश को पकड़ लिया. महिला पटवारी सुदेश शातिराना तरीके से चाय वाले के पास रिश्वत की रकम रखवाती थी, लेकिन कहते है ना सौ दिन सुनार की एक दिन लुहार की

यह कहावत सुदेश पर सटीक बैठी और एसीबी के हत्थे चढ़ गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *