शिमला पुलिस की ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.811 किलोग्राम चरस बरामद
Views: 31
एसएसपी गौरव सिंह के नेतृत्व में नशा विरोधी अभियान तेज, डीजीपी ने जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई
हमीरपुर 10 फरवरी 2026 /बड़सर। सतीश शर्मा
शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.. इसी कड़ी में चौपाल क्षेत्र में एक व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 811 ग्राम चरस बरामद हुई है, मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.. जिला शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, आईपीएस ने कार्यभार संभालने के पहले ही दिन जिला पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि नशे (चिट्टा/ड्रग्स) की रोकथाम और पकड़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने सभी फील्ड यूनिट्स को राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने तथा हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, आईपीएस के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पेशेवर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।
इसी नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस थाना चौपाल को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 61 और 85 के तहत पुलिस थाना चौपाल में एक मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी चौपाल उप पुलिस निरीक्षक(sub inspector) अमबी लाल आरक्षी अभिषेक ,HHG संजीव कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ झिकनीपुल, लानी, बमटा तथा आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त पर थे। गश्त के दौरान आज प्रातः पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से 1.811 किलोग्राम चरस बरामद की।
कौन है आरोपी
चंदन बुधा
पुत्र नर बहादुर
स्थायी निवासी नेपाल
वर्तमान में पुजारली , बमटा में घर पर नौकर के रूप में रह रहा था..
पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेशअशोक तिवारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस नशा तस्करी और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है।
