जहां जिम्मेदारी मिली इंजीनियर राजेश बन्याल ने रिकॉर्ड स्थापित किया लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरे गांव से लेकर विधानसभा क्षेत्र व शिमला तक अलग पहचान
Views: 45
हमीरपुर/बड़सर।
रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद सरकारी रोजगार में जाने की जगह निजी क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए मेहनत करने वाले युवा के रूप में पहचान बनाने वाले इंजीनियर राजेश बन्याल किसी परिचय के मोहताज नहीं है। कांग्रेस पार्टी जो उन्होंने पहचान बनाई है वह अलग ही है।
घुमारवी विधानसभा में इंजीनियर राजेश धर्मानी स कैबिनेट मंत्री हैं तो इंजीनियर राजेश उनके सहपाठी के साथ एक ऐसे मित्र भी हैं जो सुख-दुख में खड़े होते हैं। हमीरपुर जिला से मुख्यमंत्री बने सुखविंदर के साथ बड़सर में मजबूती के साथ खड़े इंजीनियर राजेश की अलग ही पहचान है बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में उन्हें ट्रस्ट का सदस्य बनाया तो इतिहास में पहली बार वहां श्रद्धालुओं को गुफा तक पहुंचाने के लिए जो समस्या सदियों से आ रही थी उसका हल करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गुफा को जाने वाले रास्ते को चौड़ा करवाने के लिए जब रास्ते को तोड़ा जाना था तथा बाबा बालक नाथ न्यास के अध्यक्ष भी हाथ लगाने से डर रहे थे इंजीनियर राजेश बन्याल ने हथौड़ा उठाकर कार्य की शुरुआत की आज गुफा को जाने वाला रास्ता चौड़ा कर दिया गया है।
हिमुडा में डायरेक्टर बनाकर हिमाचल प्रदेश में उन्हें दायित्व सौंपा गया उन्होंने बड़सर से जिला व राज्यस्तर पर हिमुडा को अलग पहचान दिलाई है। कांग्रेस पार्टी में बड़सर में ब्लाक अध्यक्ष का जिम्मा मिलने की बात हो अथवा कांग्रेस को अगले चुनाव के लिए तैयार करना हो लोग उन्हें कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशी के तौर पर देख रहे हैं। उनकी अलग कार्य प्रणाली उन्हें अलग पहचान दिला रही है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जो हिमुडा के लाखों रूपए के कार्य अधर में लटके थे उन्हें शुरू करवाने का श्रेय उन्हें जाता है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भरोसे का प्रतीक बन चुके हैं। बड़सर में कांग्रेस को मजबूत करने की क्षमता रखते हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक तथा युवाओं से लेकर पार्टी की पुरानी कार्यकर्ताओं तक कांग्रेस पार्टी में महिला संगठन को अथवा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि हर जगह उन्होंने अलग पहचान बनाई है। भारतीय जनता पार्टी कितने ही प्रतिनिधि उनके साथ संपर्क करने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
मीडिया के साथ उनका फ्रेंडली व्यवहार पूरे विधानसभा के मीडिया के लिए एक मिसाल है। अगले विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों की नजरे उन पर हैं तथा पार्टी जीत के लिए उन्हें आगे करती है तो इसके परिणाम पार्टी के लिए महत्वपूर्ण होंगे। आपकी क्या राय है कमेंट करें।
