पंजाब :में अचानक गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई

0

Views: 44

पंजाब 10 फरवरी, 2026 जीत समाचार

मोगा में उस समय दहशत फैल गई जब दिनदहाड़े जीरा रोड पर खुलेआम फायरिंग की घटना सामने आई। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में डर का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, तीन बदमाश बाइक पर मौके पर पहुंचे और एक व्यक्ति को निशाना बनाकर उस पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही आस-पास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed