विधायक बग्गा ने किया विधानसभा उतरी के गली-मोहल्लो में बिछे तारों के जंजाल से मुक्ति दिलाने के लिए पायलट प्रौजैक्ट का शुभांरभ

0

Views: 4

लुिधयाना पश्चिमी सर्कल में प्रौजैक्ट पर खर्च होंगे 98 लाख, 26 हजार 416 रुपये : बग्गा

लुधियाना /14 फरवरी 2026 / यादविंदर

विधानसभा उतरी के गली-मोहल्लो में बिछे तारों के जंजाल से जनमानस को मुक्ति दिलाने के लिए पायलट प्रौजैक्ट का शुभांरभ विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने स्थानीय उपकार नगर से किया। विधायक बग्गा ने पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (पीसीपीसीएल) की तरफ से लुिधयाना पश्चिमी सर्कल के अंर्तगत सिविल लाइन्ज क्षेत्र में आरम्भ हुए पायलट प्रौजैक्ट की जानकारी देते हुए कहा विभाग ने इस कार्य के 98 लाख, 26 हजार 416 रुपये का अनुमानित राशि खर्च करने का प्रावधान किया है।

उन्होने उपकार नगर क्षेत्र से विधिवत रुप से तारों के बिखरे व लटकते जाल को हटाने की जानकरी देते हुए कहा लंबे से हर-गली मोहल्ले में तारों के बिछे जाल से लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था। पंजाब सरकार ने इस जाल को हटाने के लिए विशेष व्यवस्था कर तारों को हटाने के प्रंबध किए है। विधानसभा उतरी में उपकार नगर से शुरु हुए प्रौजेक्ट में बारी-बारी से हर वार्ड व हर गली से क्रमवार ढंग से तारे हटाकर सुचारु रुप से निर्विघ्न बिजली सप्लाई में मददगार साबित होगा।

इस अवसर पर वार्ड-70 के आप इंचार्ज कामराज बौबी शर्मा, पुनीत मनोचा, डा. आनन्द मल्हौत्रा, तेजपाल शर्मा, कपिल शर्मा, शिवम शर्मा, पियूष गोयल, अरविन्द गोयल, लक्की डाबर, पवन रुद्रा, अक्षित बजाज, कर्ण बजाज, दीपक बजाज, गितिक गुगलानी, कुकवंत सिंह, राहुल रुद्रा, ओ.पी जैन, कृष्ण गुप्ता,मिक्की, चंदन कपूर, सौरभ तिवाड़ी, नरिन्द्र अरोड़ा, नन्हा भारद्वाज, भंडारी जी व आशीष गुलाटी सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *