चंडीगढ़: महाशिवरात्रि के दिन बड़ा सड़क हादसा, दो महिलाओं समेत तीन की मौत; चार लोग घायल

0

Views: 2

चंडीगढ़: रवि, 15 Feb 2026

                          चंडीगढ़ में सड़क हादसा

रविवार शाम को चंडीगढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा चंडीगढ़ के सेक्टर 5/8 डिवाइडिंग रोड पर हुआ। वहीं, तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को सेक्टर-16 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक घायल को PGI रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है, जिससे सुखना लेक जाने वाली सड़क पर भारी जाम लग गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *