बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने विभिन्न बूथ केंद्रों का लिया जायजा
Views: 108
हमीरपुर 25 फरवरी।।सतीश शर्मा
बुधवार को बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने अपने बूथ संपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम केंद्र बल्याह के बूथ नंबर 49 (विरसवीं), बूथ नंबर 50 (बल्याह-1) एवं बूथ नंबर 51 (बल्याह-2) में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं व सम्मानित जनता से संवाद किया। इस मौके पर विधायक इंद्रद लखनपाल ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं और लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाई है। इस मौके पर विधायक इंद्रद लखनपाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और मेहनत से संगठन और भी सशक्त होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें — “अपना बूथ, सबसे मजबूत” — और संगठन की मजबूती के माध्यम से क्षेत्र के विकास को नई गति दें।