सामूहिक झमाकड़ा लोकनृत्य के लिए सैकड़ों महिलाओं ने की रिहर्सल
Views: 41
सुजानपुर में एक मार्च से चार मार्च तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दूसरे दिन यानि 2 मार्च को आयोजित किए जाने वाले सामूहिक लोकनृत्य झमाकड़ा के लिए जिले भर की महिलाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है तथा वे इसकी रिहर्सल में भाग ले रही हैं। शुक्रवार को शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के मैदान में आयोजित रिहर्सल में भी सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि 2 मार्च को राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के आयोजन स्थल सुजानपुर के चौगान में आयोजित होने वाले सामूहिक लोकनृत्य झमाकड़ा में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिलाएं इसके प्रति काफी उत्साहित हैं।