पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने डॉ. ए.वी.एम. स्कूल को वाटर कूलर डोनेट किया

0

Views: 33

लुधियाना, 28 फरवरी: यादविंदर

गर्मियों के मौसम में स्कूली विद्यार्थियों को ठंडे पानी की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने आज डॉ. ए.वी.एम. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निकट ईसा नगरी पुली, लुधियाना को एक नया वाटर कूलर दान किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, देबी ने कहा कि स्कूल में पहले से कई वाटर कूलर उपलब्ध हैं, लेकिन लंबे समय से एक अतिरिक्त वाटर कूलर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने बताया कि वे समय-समय पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में आते रहते हैं और यहां के प्रबंधन द्वारा डॉ. ए.वी.एम. एजुकेशनल सोसायटी के प्रमुख राजीव कुमार लवली के नेतृत्व में जरूरतमंद वर्ग के बच्चों के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. एवीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहर के प्रमुख स्कूलों में से एक है। जहां संविधान निर्माता डॉ. बी आर अंबेडकर के चरण पड़े थे और यही कारण है कि वह स्कूल में बार-बार आते हैं और यहां वाटर कूलर डोनेट करने का फैसला किया।

राजीव कुमार लवली ने कहा कि डॉ. ए.वी.एम. एजुकेशनल सोसायटी का एकमात्र उद्देश्य संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर के विचारों पर चलते हुए, समाज के हर वर्ग तक शिक्षा का प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि स्कूल में पहले से ठंडे पानी की व्यवस्था है, लेकिन गर्मियों में एक अतिरिक्त वाटर कूलर विद्यार्थियों की सुविधा को और बेहतर बनाएगा। उन्होंने इस पहल के लिए गुरदेव शर्मा देबी का आभार व्यक्त किया।

अंत में, स्कूल की प्रिंसीपल मनीषा गाबा ने समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों की ओर से गुरदेव शर्मा देबी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल अमिता राजन, आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षिका जसविंदर, हर्ष कत्याल, नेहा मनचंदा और सोनिया भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed