युद्ध के कारण अरब देशों में फंसे पंजाबियों के लिए राज्य सरकार ने 24/7 हेल्पलाइन नंबर जारी किया
Views: 42
प्रभावित परिवार मदद के लिए 0172 2260042, 0172 2260043 या WhatsApp नंबर +91 94787 79112 पर कॉल कर सकते है
अमृतसर, 03 मार्च (कमल पवार) –
मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर, पंजाब सरकार ने मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में बढ़ते तनाव के कारण फंसे पंजाबियों की मदद के लिए 24/7 हेल्पलाइन जारी की है। प्रभावित परिवार तुरंत सहायता के लिए 0172 2260042, 0172 2260043 पर कॉल कर सकते हैं या व्हाट्सएप नंबर +91 94787 79112 पर संदेश भेज सकते हैं
इस संबंध में जानकारी देते हुए अजनाला के विधायक स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा
कि खाड़ी देशों में पंजाबियों की सुरक्षित और जल्द वापसी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार लगातार भारत सरकार के साथ बातचीत कर रही है और पंजाब सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगी। युद्ध के कारण मध्य पूर्व में फंसे प्रभावित पंजाबियों के परिवारों को पंजाब सरकार पूरी मदद देगी, यह भरोसा दिलाते हुए विधायक स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि फंसे हुए लोगों की सुरक्षित और जल्द वापसी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार लगातार भारत सरकार के साथ बातचीत कर रही है। अरब देशों में तनाव के कारण यहां कई पंजाबी गंभीर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से हेल्पलाइन जारी की गई है और अगर कोई व्यक्ति या उसका परिवार इन देशों में फंसा हुआ है तो वे इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और छात्रों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल समय में इन परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने भारत सरकार से मिडिल ईस्ट में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए तुरंत दखल देने की भी अपील की। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार युद्ध से जूझ रहे खाड़ी देशों में फंसे सभी लोगों की मदद के लिए तुरंत ज़रूरी कदम उठाएगी।
