तरनतारन सरपंच मर्डर केस के मेन शूटर्स का पुलिस एनकाउंटर

0

Views: 2

तरनतारन: 04 मार्च 2026 कमल पवार

तरनतारन सरपंच हरबरिंदर सिंह मर्डर केस के मेन शूटर्स और पुलिस के बीच एनकाउंटर की खबर सामने आई है। बदमाशों ने ब्यास नदी से सटे घरका गांव के पास पीछा कर रही पुलिस पर AK-47 से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। इन बदमाशों की पहचान अमृतसर के गांव वरपाल के रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनु और खडूर साहिब के रहने वाले गुरदेव सिंह उर्फ ​​हरदेव सिंह उर्फ ​​बाबा के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। 26 फरवरी को पुलिस ने उनकी तस्वीरें जारी की थीं और जानकारी देने वाले को इनाम देने का ऐलान किया था।

एनकाउंटर के बाद इलाके में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और मामले की आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *