राजेश कुमार ने अपनी मां की स्मृति में रैडक्रॉस सोसाइटी में किया 11000 रुपये का अंशदान

0

Views: 2

हमीरपुर 06 मार्च।सतीश शर्मा
उपमंडल बड़सर के हरसौर क्षेत्र के गांव भालत के राजेश कुमार ने जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के लिए ग्यारह हजार रुपये का अंशदान किया है। उन्होंने अपनी स्वर्गीय माता रामकी देवी की स्मृति में यह राशि रैडक्रॉस सोसाइटी को दी है।
राजेश कुमार ने शुक्रवार को यहां जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में पहुंचकर ग्यारह हजार रुपये का चैक सौंपा।
इस योगदान के लिए राजेश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए एडीसी एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने कहा कि रैडक्रॉस सोसाइटी हमेशा गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की मदद करती है। लोग अपनी नेक कमाई में से रैडक्रॉस सोसाइटी को कुछ अंशदान देकर इस संस्था के सदस्य, आजीवन सदस्य या संरक्षक भी बन सकते हैं। उनकी नेक कमाई से किया गया यह अंशदान किसी गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद के लिए बड़ी मदद साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *