दैनिक जीत समाचार

"Jeet Samachar Daily Hindi Newspaper Ludhiana – RNI PUNHIN/2013/60106. Read today's e-paper online at zeetsamachar.com"

हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में 21 को सफाई अभियान चलाएगी रैडक्रॉस सोसाइटी

हमीरपुर 06 मार्च।सतीश शर्मा
जिला रैडक्रॉस सोसाइटी 21 मार्च को हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में सफाई अभियान चलाएगी। एडीसी एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बताया कि सुबह 10 बजे आरंभ होने वाले इस सफाई अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता, अन्य संगठनों के कार्यकर्ता और आम नागरिक भाग लेकर श्रमदान करेंगे। एडीसी ने हमीरपुरवासियों से इस सफाई अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।