तहसीलदार केशव कुमार ने श्री बाबा बालक नाथ मंदिर का कार्यभार संभाला
Views: 54
जीत समाचार / दियोटसिद्ध/ सतीश शर्माउत्तरी भारत के प्रमुख सिद्ध पीठ श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में नए मंदिर अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। तहसीलदार केशव कुमार ने आज मंदिर अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पूर्व मनजीत ठाकुर को मंदिर अधिकारी नियुक्त किया गया था, लेकिन 7 घंटे बाद उनके आदेश रद्द कर दिए गए थे।
केशव कुमार ने बताया कि चैत्र मास मेले के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए आमंत्रित किया है। मेले का आगाज 14 मार्च से होगा।
