गिनीज बुक रिकॉर्ड दर्ज करने वाले पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर बने मुकेश शारदा रचा इतिहास

0

Views: 62

जीत समाचार /हमीरपुर। सतीश शर्मा विट्टू।
गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड नाम दर्ज करवा कर आयुर्वैदिक डॉक्टर मुकेश शारदा ने इतिहास रचा है। रूमेटाइड अर्थराइटिस में विशेषज्ञ हासिल करने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर मुकेश शारदा ने गिनीज बुक बोर्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है उनकी इस उपलब्धि को लेकर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पिछले कई सालों से रूमेटाइड अर्थराइटिस सहित विभिन्न बीमारियों के इलाज में शारदा आयुर्वेदिक देश के विभिन्न भागों में रोगियों को ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।
इस शानदा भीर उपलब्धि पर देवभूमि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सहित विभिन्न भागों में आयुर्वेदिक शारदा संस्थान संचालित किया जा रहे हैं जिसमें प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है। देश विदेश से विभिन्न रोगी अपना इलाज करवाने के लिए शारदा आयुर्वेदिक संस्थानों में अपना भी इलाज करवा कर ठीक हो रहे हैं। इस मौके पर देश के विभिन्न स्थानों से 1400 के करीब लोग मुकेश शारदा को बधाई देने के लिए पहुंचे उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुकेश शारदा ने गंगादेश के विभिन्न भागों से पहुंचे मरीज को विश्वास दिलाया कि आयुर्वेदिक शारदा संस्थान देशभर में लोगों को आयुर्वेदिक लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उन्होंने लोगों से अपन किया कि शारदा आयुर्वेदिक संस्थान पर जो आपने विश्वास प्राप्त किया है शारदा आयुर्वेदिक संस्थान देश के विभिन्न भागों में इसे आने वाले समय में और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *