42वें वार्षिक भंडारे के लिए राशन सामग्री के ट्रक व सेवादारों को रवाना करते गुरु महाराज भगत संजीव कुमार जी ।

0

Views: 11

जीत समाचार/ यादविंदर,

लुधियाना, 12 मार्च :: घुमार मंडी स्थित मंदिर सिद्ध बाबा बालक नाथ जी व दुर्गा माता की ओर से चैत्र मास में 42वां वार्षिक भंडारा 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की पावन
नगरी शाह तलाई में लगाया जाएगा। भंडारे के उपलक्ष्य में राशन सामग्री काट्रक व सेवादारों का जत्था गुरु महाराज भगत संजीव कुमार जी के सान्निध्य में रवाना किया गया।

मंदिर सेवादार  ने बताया

सतगुरु तरसेम लाल जी  के सेवकों ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष शाह तलाई स्थित श्री तरसेमनिवास स्थान में संगत के लिए पूरे चैत्र मास भंडारे लगाया जाता है। इसकेसाथ ही आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने आदि का भी उचित प्रबंध रहता है । यह भंडारा 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चलेगा।

इस मौके नरेश लाल, मनोज जायसवाल .हरमिंदर सिंह, निर्मल सिंह, सतिंदर वर्माबॉबी, अशोक, गौरव, निशांत, लविश, दीपक बहल, कबीर, राजिंदर, सेवासिंह, आशा, ललित, शुभम, मनी, बावा आदि मौजूद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *