पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा को आया गुस्सा तो सुभाष को खरी-खरी सुनाई
Views: 78
चैत्र मास मेल पर बाबा बालक नाथ में पगड़ियों को लेकर विवाद
पूर्व विधायक तथा पुराने ट्रस्टियों को नहीं मिली पगड़ियां
दियोटसिद्ध। सतीश कुमार विट्टू।
मन्दिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध सिद्ध में चाला मेले 2026 के उद्घाटन में मुख्य ट्रस्टी की अनदेखी से असन्तुष्ट ट्रस्टियों के टोले ने आक्रोशित स्वरों में अपनी नाराज़गी जताई है पूर्व कांग्रेस बिधायक मनजीत डोगरा ने मुख्य ट्रस्टी सुभाष ढ़टवालिया को तंज कसते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में खरी खरी सुनाई ।मनजीत डोगरा ने ट्रस्ट के गेस्ट रूम में मेले के उद्धाटन के बात सौ बात की एक बात बताते हुए सुनाया कि वह किश्तियां किनारे लग जाती हैं जिनका कोई नहीं होता उनका खुदा होता है तू लगाए जा चप्पू जितना मर्जी बच्चा ,लेकिन जब तक हमारा चप्पू नहीं लगेगा तेरी किश्ती पार नहीं लगेगी।दरअसल में इस बार ट्रस्ट प्रसाशन ने पगड़ियां लगाने की नई परंपरा शुरू की ।
जिसमें बड़सर में कांग्रेस की सरदारी सम्भालने बाले सुभाष ढ़टवालिया वालिया को तो प्रसासन ने पगड़ी पहना कर शोभा यात्रा निकाल ली ।लेकिन पगड़ी पहनाने की पहली बार की गई इस रस्म में बाकी ट्रस्टियों को पगड़ी नहीं पहनाई बस यही बात ट्रस्टियों के टोले को नागवार गुजरी और ट्रस्टियों ने इस बात का गिला पूर्व बिधायक मनजीत डोगरा से किया । ऐसे में अपनी ही सरकार में अपने ही ट्रस्टियों की अनदेखी भला मनजीत डोगरा कैसे सहन कर लेते उहोंने मौका मिलते ही खरी खरी सुना डाली कि सरदार जी कार्यकर्ताओ चप्पू के जोर के बिना बड़सर में कांग्रेस की किश्ती पार होने बाली नही है मतलव कांग्रेस कार्यकताओं को मान सम्मान दिलाने की ज़िमेदारी अब आपकी है कियोंकि बड़सर में कांग्रेस के मौजूद सरदार आप है मनजीत डोगरा का यह संवाद ट्रस्टियों में फिर यह विश्वास भर गया कि मनजीत की नेतृत्व क्षमता में आज भी वही दम है वह कार्यकर्ता की उपेक्षा न सत्ता में न सत्ता के बाद सहन नहीं करेंगे।
जीने नहीं मिली पगड़ियां
पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा
कमल पठानिया
नरेश लखनपाल
पवन कालिया
डैनी जसवाल।
